Silai Machine Yojana: सरकार दे रही है मुफ्त में सिलाई मशीन, जानें कौन उठा सकता है लाभ

 Silai Machine Yojana: सरकार दे रही है मुफ्त में सिलाई मशीन, जानें कौन उठा सकता है लाभ



देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश की गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देने का काम करती है। योजना के तहत देश के हर राज्य में सरकार 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। देश की कई गरीब महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ उठा रही हैं। इस स्कीम का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ पाकर कई ग्रामीण महिलाओं की स्थिति में सुधार आया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ कौन उठा सकता है और इसको लेकर पात्रता क्या है?



जानें कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ

मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं। इस स्कीम के अंतर्गत लाभ उठाने वाली महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा लाभार्थी महिलाओं के पति की वार्षिक आय 12 हजार रुपये होनी चाहिए। देश में जिन महिलाओं की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है।