e Shram Card Benefits 2022 | ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन फार्म एवं महत्वपूर्ण फायदे

e Shram Card Benefits 2022 | ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन फार्म एवं महत्वपूर्ण फायदे

 e Shram Card Benefits 2022 श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने संपूर्ण भारत के गरीब मजदूर परिवारों के हितों के लिए ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं ई-श्रमिक कार्ड के फायदे 2022 के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा गरीब मजदूरों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने के लिए ई-श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पंजीयन कराया जा रहा है। ई-श्रमिक कार्ड के लाभ लेने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक श्रम और रोजगार मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से e-Shram Card Online Registration Form प्रस्तुत कर सकते हैं। e Shram Card Benefits 2022 एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर अवलोकन कर सकते हैं


ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लाभ :- यह पोर्टल श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है, ताकि इन्हें सरकार से उचित सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस बीच कई लोगों के दिमाग में यह सवाल उठ रहा है कि इस कार्ड क्या-क्या सुविधाएं मिल सकती हैं? हम आपको बताते हैं कि ई-श्रमिक कार्ड के आपको क्या फायदे होंगे-


1. 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिल सकता है।

2. आने वाले समय में सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा।

3. भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है।

4. महंगे इलाज में आर्थिक सहायता।

5. मातृत्व लाभ के तहत अगर कोई गर्भवती महिला कर्मचारी काम करने में असमर्थ है तो उसका और उसके बच्चों के भरण-पोषण और रखरखाव के लिए पूरी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

6. घर बनाने के लिए धनराशि।

7. बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद।

8. कौशल उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता।