E Shram Card: श्रम कार्ड धारक मजदूर को मिलेगा हर महीने ₹3000 का पेंशन?
ई-श्रम कार्डधारकों के लिए केंद्र सरकार एक बार फिर खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिससे करोड़ों लोगों को फायदा होगा। दूसरी ओर ई-श्रम कार्ड योजना से जुड़े लोगों को 500 रुपये की किस्त के अलावा तमाम फायदे मिल रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस योजना से जुड़े लोगों के खाते में 500 रुपये की अगली किस्त जल्द आने जा रही है। सरकार का इस योजना को चलाने का मकसद असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सशक्त बनाना है।
हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी। वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा। श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का फायदा भी मिलता है।
ई श्रम कार्ड का पंजीकरण कैसे करें
आप अपना लेबर कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी csc सेंटर पर अपना प्रूफ लेकर जाएं और बनवा लें। अगले भविष्य के लिए ई श्रम कार्ड काफी मददगार साबित होने वाला है। क्योंकि इस कार्ड के द्वारा बहुत सारी योजना का लाभ मिलता है लगभग ई श्रम कार्ड सभी राज्यों में चल रही है। आप सभी मजदूर कार्ड श्रम कार्ड पर पंजीयन करवा ले ई श्रम पोर्टल के माध्यम से और सभी योजना का लाभ उठा ले।
